मेघा PTM


सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आज

प्रदेश सरकार के शिक्षित राजस्थान अभियान-प्रखर राजस्थान 2.0 के तहत शुक्रवार को राजकीय विद्यालयों में मेगा पेरेंट्स-टीचर मीट (पीटीएम) होगी। इसका उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच संवाद सुदृढ़ कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता, उपस्थिति, व्यवहार एवं सीखने की गति बेहतर बनाना है। पीटीएम के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन और सीखने के परिणामों पर अभिभावकों के साथ चर्चा होगी। स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्कूल प्रबंधन समितियां एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधि भी मेगा पीटीएम के दौरान विद्यालयों में मौजूद रहेंगे।









 

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षक दिवस