PMSHRI 6-1-2026 INTERNATIONAL SPEECH
पिनान। स्थानीय पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को स्वरोजगार, रोजगार व आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम पर वार्ता कार्यक्रम प्रधानाचार्य उगेश मीणा के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय वार्ताकार डा.आमीर ने बच्चों को भाषा, संस्कृति,लघु उद्योग व विदेशी शिक्षा पर प्रमुखता से जानकारी दी। चीन से एम बी बीएस डिग्री प्राप्त आमीर ने बताया कि वर्तमान परिवेश में बेरोजगार युवा विदेश में नौकरी का सपना संजोए हुए है। उन्होंने बताया कि विदेश में नौकरी करने के लिए हायर एजुकेशन,फिल्ड का अच्छा खासा अनुभव होना अतिआवश्यक है। भाषा और संस्कृति पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विधार्थियों ने वार्ता को खूब सुना। कार्यक्रम में प्रणवीर मावई, मोहरसिंह मीणा,उम्मेदी लाल मीणा,वकील असमूदीन खां, हेमलता वर्मा,नीलम जाटव,अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।




Comments
Post a Comment